{"_id":"6ad90053e1daa44a480cbd70","slug":"remembered-the-brave-police-martyrs-and-paid-tribute-to-them-hapur-news-c-135-1-hpr1001-150789-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस के वीर बलिदानियों को किया याद, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस के वीर बलिदानियों को किया याद, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
हापुड़ पुलिसलाइन में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि देते एसपी। स्रोत: पुलिस
हापुड़। पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 1959 में लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1959 में भारत-चीन सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर अचानक हमला बोल दिया था। इस भीषण हमले में हमारे दस वीर पुलिसकर्मी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। तभी से लेकर अब तक हर साल 21 अक्तूबर को संपूर्ण भारतवर्ष में पुलिस विभाग व अर्धसैनिक बलों की ओर से पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान एसपी मधुबन कुमार सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का शोक संदेश पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर एएसपी महेश कुमार, सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी, सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र, सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव, सीओ अनीता चौहान, सीओ जितेंद्र शर्मा व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।