फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   PET: Admit cards for the first day of the examination released; download now

पीईटी : पहले दिन की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, करें डाउनलोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
PET: Admit cards for the first day of the examination released; download now
हापुड़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 को लेकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिले में 13 केंद्रों पर 25 अक्तूबर को परीक्षा होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी पेपर होगा। अधिकारियों ने नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली है। तीन दिनों में 35,712 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिले में नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। छात्रों को स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। परीक्षा के दिन निर्धारित केंद्र पर तय समय से पहुंचना जरूरी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी पहले ही जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर से जारी होंगे प्रवेश पत्र
25 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 30 अक्तूबर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 23 अक्तूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि एक नवंबर की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 25 अक्तूबर को जारी होंगे।


यूपी एसएसएससी पीईटी प्रवेश पत्र इस तरह करें डाउनलोड
* सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

* प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

* मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

* विवरण जमा करने के बाद अपना प्रवेश पत्र खोलें।

* प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।




पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। जिले के सभी 13 केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी हैं। नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न करायी जाएगी। - डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed