फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man fit bill stalled powerhouse

बिल ठीक कराने को युवक का बिजलीघर पर हंगामा

Tue, 15 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 15 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
young man  fit  bill stalled powerhouse
बवाल - फोटो : amar ujala

बिल ठीक कराने को लेकर मंगलवार की सुबह एक युवक ने सिंभावली के छोटे बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। जेई के विरोध करने पर युवक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन


जेई ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है सिंभावली के छोटे बिजलीघर पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने बिजली का बिल ठीक कराने पहुंचा।
विज्ञापन


युवक का आरोप था कि बिल अनाप शनाप आ रहा है, जिसे ठीक कराने के लिए वह कई बार शिकायत की है, लेकिन बिजली कर्मी बिल ठीक कराने की बजाये उसे टरका रहे हैं। शोर सुनकर जेई वेदपाल सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी युवक ने बिल ठीक कराने की जिद पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जेई के विरोध करने पर युवक ने उनके साथ अभद्रता कर धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


जेई ने आरोपी के खिलाफ अभद्रता, गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उधर, एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed