{"_id":"646348406e933a42d90f1565","slug":"young-man-committed-suicide-after-shooting-the-girl-dead-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: मनचले ने घर में घुसकर युवती को गोली मारी, खुद भी फांसी लगाई, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: मनचले ने घर में घुसकर युवती को गोली मारी, खुद भी फांसी लगाई, दोनों की हुई मौत
Wed, 17 May 2023 05:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 May 2023 05:50 PM IST
सार
परिजनों ने उसे पकडने का प्रयास किया तो आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़कर पड़ोस की छत पर कूद गया और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मृतका नीतू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे ने देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला तगासराय में युवती के घर में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को पकडने का प्रयास किया तो आरोपी पड़ोसी की छत पर कूद गया और वहां खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तगासराय निवासी नीतू (25) पुत्री विजय पाल मंगलवार दोपहर घर में मौजूद थी। परिजन भी काम में लगे थे, इसी दौरान एक युवक जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने नीतू की कनपटी से सटाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे पकडने का प्रयास किया तो आरोपी तीसरी मंजिल पर चढ़कर पड़ोस की छत पर कूद गया और खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार की दौरान युवती की मौत हो गई। आरोपी गांव दस्तोई निवासी सोनू बताया जा रहा है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन