फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man beaten with kicks and punches, video goes viral

Hapur News: युवक को लात घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten with kicks and punches, video goes viral
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ईदगाह रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक को लात घूंसों से पीटा। घटना में युवक के कपड़े तक फट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के माध्यम से जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम वायरल वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग सड़क पर एक युवक को घेरकर पीट रहे हैं। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने उसे बचाकर आगे रवाना कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद युवक और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी की ओर से कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। वीडियो की जांच कर पीड़ित और आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed