{"_id":"58c96b964f1c1b1d6132b75c","slug":"young-man-beaten-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने साथियों के साथ मिलकर चालक परिचालक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने साथियों के साथ मिलकर चालक परिचालक को धुना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
चालक परिचालक को धुना
- फोटो : अमर उजाला
किराया मांगने पर गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर बस चालक और परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिचालक ने पांच के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के गांव इमलिया निवासी गजेंद्र ने बुधवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह गढ़-बुलंदशहर रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस में परिचालक है।
विज्ञापन
बुधवार को बुलदंशहर से आने के दौरान स्याना से एक युवक बस में बैठा। वह किराया मांगने पर गाली-गलौज और अभद्रता पर उतर आया। उस समय तो बस में मौजूद सवारियों ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत करा दिया,
विज्ञापन
लेकिन जखैड़ा रहमतपुर पहुंचते ही वहां बाइकों पर पहुंचे चार युवकों ने बस रुकवा ली और बस में चढ़ गए। उन्होंने बस में बैठे उस युवक के साथ मिलकर चालक राजेश और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे बस में मौजूद सवारियों में भगदड़ मच गई।
हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर पांचों आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित परिचालक ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।