फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man arrested for raping a girl on the pretext of marriage

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested for raping a girl on the pretext of marriage
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शादी की बात छिपाते हुए आरोपी वर्ष 2023 से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नौ मई 2026 को दर्ज रिपोर्ट में नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया था कि मोहल्ला गणेशुपरा निवासी जोगिंद्र उनके गांव में फास्ट फूड का ठेला लगाता था। वह उसके ठेले से सामान लेने के लिए जाती थी। इस दौरान उसकी उससे जान पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि शादी की बात छिपाते हुए वर्ष 2023 से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।
विज्ञापन

15 मार्च 2026 को आरोपी का उसकी पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर पर ही रख लिया। इसकी जानकारी आरोपी के परिजनों को भी थी। उसने आरोपी को अपने परिजनों से भी कई बार मिलवाया था। 19 मार्च 2026 को शादी करने की बात कहने पर आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। छह अप्रैल को वह कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसपर दस लाख रुपये अपने माता पिता से लाने का भी दबाव बनाया। उसने विवश होकर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने जोगिंद्र को मोदीनगर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed