{"_id":"6568b823ff3c8486dc053795","slug":"yatayat-month-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5331-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक माह में काटे 7175 चालान, 102 वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक माह में काटे 7175 चालान, 102 वाहन किए सीज
Thu, 30 Nov 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सुरक्षित यातायात के लिए नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान के साथ सख्ती भी करती है। यातायात माह के दौरान जिले भर में कुल 7175 वाहनों के चालान काटे गए और 102 वाहनों को सीज किए गए। लेकिन यातायात माह के अंत में भी सड़क़ों पर कार्रवाई का असर दिखाई नहीं दिया।
जिले में एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात माह का शुभारंभ किया था। पूरे माह पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। लेकिन अंत में भी सुधार नहीं हुए हैं। यातायात माह में भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो हेलमेट के प्रति जागरूकता है और न ही सीट बेल्ट के प्रति कोई सजग है। आम नागरिकों के साथ पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं हैं। पुलिसकर्मी भी बाइक पर बिना हेलमेट और मोबाइल का प्रयोग करते हुए दिखाई रे रहे हैं। जिस माह में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चल रहा हो उस माह में ही नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। यातायात निरीक्षक अमित सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एक माह में खूब हुए चालान -
जिले में अभियान के तहत जगह जगह खूब चालान किए गए है। बाइक सवार और कार सवारों पर खूब कार्रवाई हुई। सबसे अधिक चालान हेलमेट न पहनने वालों के हुए। ऐसे 1850 लोगों के चालान हुए। जबकि बिना लाइसेंस के 1140 लोगों के चालान हुए। जबकि इस दौरान जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस ने पूरे माह में 2.80 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
यातायात माह के दौरान हुए चालान--
वाहन सीज- 102 बाइक
बिना हेलमेट - 1850
बिना लाइसेंस - 1140
मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइंविंग- 115
रांॅग साइड - 332
तीन सवारी - 652
नााबलिग - 121
मोडिफाइड बाइक - 463
मोडिफाइड साइलेंसर - 400
स्टंट - 94
काली फिल्म - 68
सीट बेल्ट - 482
शराब पीकर ड्राइविंग - 32

यातायात माह के दौरान हुए चालान