{"_id":"576ea12a4f1c1bb40cb492f5","slug":"worker-buried-in-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढ़ांग में दब गया मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढ़ांग में दब गया मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढ़ांग में दब गया मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ग आश्रम रोड पर जलनिगम द्वारा बनवाए जा रहे नाले में अचानक मिट्टी की ढ़ांग गिर गई। नाले में काम कर रहा मजदूर ढ्ऱांग की मिट्ठी में दब गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन फानन में आसपास के लोगों और मजदूरों ने मिट्टी हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। घायलावस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जल निगम द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड पर सड़क के दोनों और नाला निर्माण कराया जा रहा है। ताकि इस मार्ग पर होने वाली जलभराव की समस्या को खत्म किया जा सके। शनिवार दोपहर को मोहल्ला कृष्णानगर के सामने नाला निर्माण का काम चल रहा था।
विज्ञापन
नाले की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी की ढ़ांग काम कर रहे मोहल्ला भीमनगर निवासी मजदूर जयप्रकाश के ऊपर गिर गई। मिट्टी में मजदूर के दबते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मिट्टी से मजदूर को निकालकर नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।
आए दिन यहां रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। डर लगा रहता है कि कहीं कोई बच्चा नाले में न गिर जाए।