फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women made manager hostage

मैनेजर को महिलाओं ने बनाया बंधक

Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women made  manager hostage
मैनेजर को महिलाओं ने बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव में ब्याज पर लिए गए कर्ज की किश्त की अदायगी में पुराने नोट नहीं लेने पर महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। वसूली करने पहुंचे निजी फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर को महिलाओं ने बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट में बृहस्पतिवार को निजी फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर पहुंचे और कर्ज लेने वाले लोगों पर किश्त जमा करने का दबाव बनाने लगे। कुछ लोगों ने किश्त में 1000 और 500 के पुराने नोट दिए तो
विज्ञापन


मैनेजर ने उन्हें चलन से बाहर बताकर लेने से इनकार कर दिया। इस पर महिलाओं में रोष फैल गया। गुस्साईं महिलाओं ने एरिया मैनेजर को बंधक बनाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष छोटे खां मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को शांत कराकर एरिया मैनेजर को बंधन से मुक्त कराया। वहीं, एरिया मैनेजर जावेद ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि नई करेंसी नहीं मिलने तक गांव में किश्तों की वसूली नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed