{"_id":"649486c3f3ecce0ff508b8c6","slug":"woman-thrown-out-of-house-for-not-getting-car-and-cash-in-dowry-hapur-news-c-30-1-137787-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज में कार और नकदी नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज में कार और नकदी नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गढ़ नगर में रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2022 में गढ़ नगर के एक मोहल्ले में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में जाने के बाद कुछ दिन तक सब कुछ सही रहा लेकिन, कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी पति, जेठ, जेठानी और सास ने अतिरिक्त दहेज में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि काफी दिन तक वह सहती रही, लेकिन आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध करने पर पिटाई कर दी। इस संबंध में परिजनों को बताया तो दोनों परिवारों में समझौता होने के बाद महिला को ससुराल भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल जाने के बाद आरोपियों ने फिर से उसके साथ अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। कुछ दिन पहले आरोपियों ने दहेज नहीं मिलने पर पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा जांच कराकर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।