{"_id":"6ac53d22630839f67102ecd0","slug":"woman-killed-after-being-run-over-by-a-train-hapur-news-c-135-1-hpr1001-149769-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेन से कटकर महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेन से कटकर महिला की गई जान
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय अंजू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान भीमनगर की अंजू के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। हादसे में महिला का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहल्ला भीमनगर निवासी अंजू पत्नी रोहित के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि अंजू काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।