फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman injured after being hit by a tractor dies during treatment.

Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by a tractor dies during treatment.
सिंभावली। गांव तिगरी में शनिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई करीब 55 वर्षीय कुसुम की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव तिगरी निवासी कुसुम पत्नी परमानंद शनिवार शाम पड़ोस में रास्ते के किनारे बने मकान के चबूतरे पर बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहा था, अचानक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। महिला के पति परमानंद ने पुलिस को लिखित रूप से कार्रवाई न करने की सहमति दी । इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों की सहमति के आधार पर शव का पंचनामा भरकर बिना किसी कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed