{"_id":"656cc43618b897cd140fca3c","slug":"withdrawal-of-amount-deposited-in-account-after-purchasing-goods-hapur-news-c-306-1-gha1001-3056-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सामान खरीदने के बाद खाते में जमा की रकम निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सामान खरीदने के बाद खाते में जमा की रकम निकाली
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी तनु गोयल ने कोतवाली में तहरीर दी है। तनु ने बताया कि वह स्याना रोड पर एक कंपनी के टायर और किराना का सामान बेचने की दुकान करता है। 14 अक्तूबर को उसकी दुकान पर वैभव गोयल और गौतम शर्मा नाम के दो व्यक्ति पहुंचे। जिन्होंने उससे सिगरेट, चाकलेट और बिस्किट खरीदे। जिनका भुगतान आरोपियों ने ऑनलाइन उसके खाते में कर दिया। वहीं उसी दिन विजय गर्ग और तुषार नामक दो अन्य व्यक्ति भी उसकी दुकान पर पहुंचे। जिन्होंने कार के दो टायर खरीद कर 6200 रुपये का भुगतान भी ऑनलाइन किया। पीड़ित का कहना है कि चारों आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत 14 अक्तूबर की रात 34450 रुपये उसके खाते से रिफंड कर लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के बारे में जानकारी करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन