फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wings smoke rings out of schools.

अब सरकारी स्कूलों के बाहर नहीं उड़ेंगे धुएं के छल्ले

Thu, 19 Jan 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Wings smoke rings out of schools.
सिगरेट - फोटो : demo pic

अब स्कूल में सिगरेट के कश लगाने या तंबाकू आदि का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी आदेश में डीआईओएस को जिले के समस्त विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए स्कूल में तंबाकू निषेध कमेटी का गठन भी किया जाएगा। अब यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले के समस्त विद्यालयों के मेन गेट पर तंबाकू मुक्त विद्यालय का बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान आदि का सेवन दंडनीय अपराध है, का भी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षक, कर्मचारी और आगंतुक कोई भी तंबाकू का सेवन नहीं करेगा। स्कूल में तंबाकू पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए एक तंबाकू निषेध कमेटी का भी गठन किया जाएगा। इसमें शिक्षक, छात्र और एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल में समय-समय पर तंबाकू निषेध कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही पीटीएम में भी इस पर जोर दिया जाएगा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ जानलेवा भी है। लिहाजा, इसका सेवन बंद होना चाहिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि उन्हें निदेशक का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द विद्यालयों के प्रधानाचार्य को तंबाकू निषेध कमेटी के गठन और स्कूल के बाहर तंबाकू मुक्त विद्यालय का बोर्ड लगाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 35 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। यहां तक कि बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

इससे उनके कोमल मन मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अब इसे रोकने के लिए माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed