{"_id":"58960c094f1c1bce22e80e5d","slug":"will-combine-more-than-300-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन को मिलेंगी 300 से अधिक सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन को मिलेंगी 300 से अधिक सीटें
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही विकास की पार्टी रही है। इस बार भी वह विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ रही है। हापुड़ की जनता भी विकास को ही वोट दे। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने नगमा के साथ रोड शो किया। हालांकि रोड शो के दौरान उम्मीद से काफी कम भीड़ दिखायी दी। जाम लगने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। शनिवार शाम करीब पांच बजे राजबब्बर व नगमा बुलंदशहर रोड होते हुए सिकंदरगेट पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो पुराना बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रींगज रोड होते हुए रेलवे पार्क के पास समाप्त हुआ। मिनी ट्रक में राजबब्बर और नगमा के साथ प्रत्याशी गजराज सिंह व प्रदेश महासचिव विजय गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान जगह-जगह फूलमालाओं से राजबब्बर का स्वागत किया गया। सड़क किनारे खड़े और अपने घरों की छतों पर मौजूद लोगों से उन्होंने अभिवादन किया। फ्रीगंज रोड पर शो समाप्त होने के बाद राजबब्बर ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।
उन्हांेने कहा कि विधायक गजराज सिंह ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य करवाए हैं। यही वजह है कि उन्हें बार-बार जनादेश मिलता है। इस बार भी जनता उन्हें चुनेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन, संजय अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, दिनेश शर्मा, अभिषेक गोयल, बदरुद्दीन कुरैशी, हाजी सगीर, संजय अग्रवाल, निखिल वत्स, विक्की शर्मा उपस्थित थे।