{"_id":"6b05d29cc90ac30f380caa4b","slug":"t20-champions-hapur-news-c-135-1-hpr1005-152548-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 चैंपियंस : हापुड़ स्कॉर्चर्स ने बादशाह टाइटन को 90 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 चैंपियंस : हापुड़ स्कॉर्चर्स ने बादशाह टाइटन को 90 रन से हराया
विज्ञापन
के 8 क्रिकेट अकदामी के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच के बाद पुरस्कृत होते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
हापुड़। गांव धनौरा स्थित के-8 अकादमी में आयोजित हापुड़ टी-20 चैंपियंस सीजन-एक के चौथे लीग मुकाबले में हापुड़ स्कॉर्चर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बादशाह टाइटन को 90 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्कॉर्चर्स ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हापुड़ स्कॉर्चर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। यशस्वी मिश्रा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 26 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने बादशाह टाइटन के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाह टाइटन हापुड़ की टीम स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम दबाव से उभर नहीं पाई और 16.2 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बादशाह टाइटन की ओर से अनमोल सिरोही ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। निखिल चंदीला ने 13 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
हापुड़ स्कॉर्चर्स की जीत में गेंदबाज अंश बालियान की अहम भूमिका रही। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट गेंदबाज चुना गया। रवि कुमार (सिसोदिया) ने दो ओवर में मात्र दो रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि गोलू ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शानदार प्रदर्शन के लिए हापुड़ स्कॉर्चर्स के शिवम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।