फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Will clean the city sewer.

शहर के जाम पड़े सीवर होंगे साफ

Wed, 20 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 20 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Will clean the city sewer.
सीवर - फोटो : amar ujala

लाखों शहरवासियों को अब सीवर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। पालिका ने सीवर साफ करने के लिए जल निगम को जिम्मा सौंपा है। 31 मई तक सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा। करीब 22 किलो मीटर सीवर लाइन की सफाई होगी।

विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्ग पर सीवर जाम होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बहता है। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में तो बुरी हालत होती है। यहां सीवर का गंदा पानी घरों में पहुंच जाता है। बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


आर्य नगर, रघुवीर गंज, जवाहर गंज, कोठी गेट, जैन, श्रीनगर, शिवपुरी, पटेल नगर, राधापुरी, ज्ञान लोक, आलोक समेत दर्जनों मोहल्लों में सीवर जाम हैं। कई बार लोगों ने पालिका में शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च को हुई पालिका की बोर्ड की बैठक में सीवर साफ करने का प्रस्ताव पास हो गया था। अब पालिका के अफसरों ने शहर की करीब 22 किलो मीटर लंबी सीवर लाइन को साफ करने का जिम्मा जल निगम की निर्माण शाखा को सौंपा है। जल निगम के पास विशेष टीम है जो सीवर जाम को खोल देती है। सीवर लाइन की सफाई होने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।

पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि सीवर लाइन साफ करने का काम दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगा। शहर में 1000 एमएम से लेकर 100 एमएम की सीवर लाइन डाली है।


जलनिगम को यह कार्य दिया गया है। पूरा प्रयास है कि मानसून से पहले 31 मई तक यह कार्य पूरा हो जाए। सीवर साफ कराने के साथ-साथ सीवर की मरम्मत भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed