फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife died in accident

Hapur News: वाहन ने बाइक सवार दपंती को रौँंदा, पत्नी की मौत

Fri, 30 Aug 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 30 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
wife died in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-9 स्थित मंसूरपुर कट के पास बाइक सवार दपंती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला बरेली के गांव पुरनिया निवासी महेश कुमार नोएडा स्थित सेक्टर-62 स्थित एक स्कूल में कार्यरत है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पत्नी संध्या (28) के साथ लेकर बाइक से बरेली अपने गांव जा रहा था। गांव में उसका कोई परिजन बीमार था। हाईवे-9 स्थित मंसूरपुर कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसकी पत्नी संध्या की मौके पर मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराकर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। घटना के बाद से ही अज्ञात वाहन मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed