फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife claim 25 lakh rupees

Hapur News: छुट्टी पर आए फौजी का आई कार्ड ले गई पत्नी, मांगे 25 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
wife claim 25 lakh rupees
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी एक फौजी का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। छुट्टी पर घर आए फौजी का आईकार्ड उसकी पत्नी लेकर मायके चली गई। आईकार्ड वापस लौटाने के नाम पर पत्नी ने फौजी से 25 लाख रुपये की मांग की। फौजी ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव महमूपुर निवासी अंकित चौधरी ने बताया कि वह भारतीय सेना में कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात है। नौ फरवरी को छुट्टी लेकर फौजी अपने घर आया था। उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। तीन मार्च को उसकी पत्नी पीड़ित का सेना का आईकार्ड लेकर अपने पिता के घर बुलंदशहर चली गई।
विज्ञापन

पत्नी से आईकार्ड के बारे में पूछा तो उसने लौटाने की एवज में पीड़ित से 25 लाख रुपये की मांग की। काफी मिन्नत करने पर भी पत्नी ने आईकार्ड वापस नहीं किया। इस कारण पीड़ित नौकरी पर वापस नहीं जा पा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सीओ पिलखुवा को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed