{"_id":"6abcbd951f923ea0c30b94bf","slug":"wife-catches-husband-with-his-lover-at-brajghat-chole-bhature-row-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए लेने गया था छोले भटूरे: हापुड़ में दुकान पर पत्नी ने पति को पकड़ा, पूछा- दो प्लेट किसके लिए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के लिए लेने गया था छोले भटूरे: हापुड़ में दुकान पर पत्नी ने पति को पकड़ा, पूछा- दो प्लेट किसके लिए?
Wed, 30 Sep 2026 01:28 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:28 PM IST
सार
ब्रजघाट गंगानगरी में उससे वक्त हंगामा मच गया जब पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा। युवक अपनी प्रेमिका को एक आश्रम के बाहर छोड़कर दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराने गया था।
विज्ञापन
ब्रजघाट में पति को पत्नी ने प्रेमिका संग दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी तीन बच्चों के पिता के ब्रजघाट गंगानगरी में प्रेमिका के साथ पहुंचने का मामला मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। युवक अपनी प्रेमिका को एक आश्रम में छोड़कर दो प्लेट छोले-भटूरे पैक कराने पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी को पति के ब्रजघाट में होने की जानकारी मिल गई। संदेह के आधार पर वह पीछा करते हुए वहां पहुंच गई और पति को नाश्ते की दुकान पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक जैसे ही छोले-भटूरे पैक करा रहा था, पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ते हुए सवाल किया कि आखिर दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए पैक करा रहे हो। अचानक पत्नी के पहुंचने से मौके पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला ब्रजघाट पुलिस चौकी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पति की गतिविधियों को लेकर पत्नी को पहले से ही संदेह रहता था। इसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था। रविवार को ब्रजघाट पहुंचने पर संदेह की तस्वीर उसके सामने साफ हो गई। पुलिस के अनुसारनयुवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने आया था।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न करने की हिदायत देकर उन्हें भेज दिया गया।