{"_id":"66d0aa99214b7850c1078686","slug":"wife-and-lover-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-114237-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अम्मी ने अब्बू के पैर दबाए, समीर चाचा ने छाती पर बैठकर मारे मुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अम्मी ने अब्बू के पैर दबाए, समीर चाचा ने छाती पर बैठकर मारे मुक्के
Thu, 29 Aug 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। संदिग्ध हालत में देख लेने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इमरान को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पांच साल के मासूम बेटे ने पुलिस को बताया कि अम्मी रुखसार ने अब्बू के पैर दबाए और चाचा समीर ने अब्बू की छाती पर मुक्के बरसाए। इसके बाद उन्हें चारपाई पर लिटा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव छपकौली निवासी इमरान (32) गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान नहीं हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक की हत्या होने की आशंका पुलिस से जताई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम गवाह चश्मदीद मृतक का पांच साल का मासूम पुत्र बिहान रहा। पहले वह पुलिस से डरा हुआ था। लेकिन प्यार से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। उसने बताया कि अब्बू घर से बाहर थे और उसकी अम्मी और समीर चाचा कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अब्बू अचानक आ गए और अम्मी और चाचा समीर ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चाचा समीर ने अब्बू की छाती में मुक्के मारे और मुहं दबा दिया, इसके बाद अब्बू नहीं बोले।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली पसली
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इमरान की पसली टूटी हुई मिली है। नाक और मुंह से खून निकलना देखते हुए जहर देने की भी आशंका है। इसके लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पत्नी रुखसार और पड़ोसी समीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। - वरुण कुमार मिश्रा, सीओ।
चार साल से थे प्रेम संबंध
थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान का निकाह मेरठ की रहने वाली रुखसार के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। आरोपी समीर का इमरान के घर आना जाना था। इसी दौरान उसके करीब चार साल पहले रुखसार से अवैध संबंध हो गए और दोनों छिप छिपकर मिलते रहे। हालांकि इन दोनों के संबंधों की जानकारी गांव वालों के साथ इमरान को भी हो गई थी। इमरान इसका विरोध करता था, जिसके कारण आए दिन दोनों का विवाद भी होता था।