{"_id":"66537b007196eba5d70dfdfe","slug":"wife-absconds-with-lover-with-cash-and-jewelery-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110954-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नकदी व आभूषण लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नकदी व आभूषण लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला में पत्नी नगदी व आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 मई की शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ कहीं चली गई। उसने पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पति की तहरीर पर एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद