{"_id":"583b1b414f1c1b6a2f088585","slug":"when-purchasing-through-intermediaries-raging-sugarcane-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों के माध्यम से गन्ना खरीद होने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों के माध्यम से गन्ना खरीद होने पर भड़के किसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
भड़के किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिचौलियों के माध्यम से गन्ने की खरीद कराए जाने से गुस्साए किसानों ने शुगर मिल के क्रय केंद्र पर गन्ना तौल ठप कर कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया। गढ़ खादर के करीब एक दर्जन गांवों के किसान
विज्ञापन
रविवार को त्यागी/ब्राह्मण सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध त्यागी के नेतृत्व में गांव झड़ीना में चल रहे सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने गन्ना तौल बंद कर कार्यरत कर्मचारियों का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
कई घंटों तक चले हंगामे के बाद सुबोध त्यागी ने शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुधीर कुमार से मोबाइल पर वार्ता कर उन्हें किसानों की समस्या से अवगत कराया। लोगों का आरोप है कि मिल प्रबंधन अपने बिचौलियों के माध्यम से गन्ने की खरीद करा रहा है।
विज्ञापन
किसानों को पर्ची न मिलने से गेहूं की फसल लेट हो रही है। गन्ना महाप्रबंधक सुधीर कुमार का कहना है कि बिचौलियों से गन्ना खरीद कराने का आरोप पूरी तरह निराधार है, जबकि किसानों की दिक्कत को देखते हुए पर्ची किल्लत दूर कराई जा रही है।
हंगामा करने वालों में शिवकुमार त्यागी, सुनील मास्टर, दिनेश त्यागी रविंद्र गुर्जर, प्रवीन, खिलाफत, कृष्ण त्यागी कोमल, अंकुर त्यागी, बिट्टू, सुशील त्यागी आदि रहे।