{"_id":"fde8d753dbe08fb5e146cc88dff4ca23","slug":"wheather-cold-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बादल छाने से सर्दी का अहसास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बादल छाने से सर्दी का अहसास
अमर उजाला, गढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिन में चटक धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने पर मौसम का मिजाज बिगड़ने के जो कयास लगाए जा रहे थे, वे बुधवार को उल्टे साबित हुए। क्योंकि सुबह से लेकर देर रात तक आकाश में बादल और धुंध छाई रही,
जिससे सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हवा में ठंडक बढ़ने से मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार दोपहर एक बजे चंद मिनटों के लिए धूप हुई लेकिन वह राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि पश्चिमी यूपी में हल्का विक्षोभ बनने की स्थिति बनी हुई है, जिसके दुष्प्रभाव से मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हवा में ठंडक बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बादल हटने के बाद सूरज निकलने पर वाष्पीकरण का क्रम प्रारंभ हो जाएगा, जिससे वातावरण में घने कोहरे की चादर तनने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।