{"_id":"56fea2db4f1c1b0534f0010e","slug":"wheat-procurement-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी-अधूरी तैयारी के बीच खुले गेहूं क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी-अधूरी तैयारी के बीच खुले गेहूं क्रय केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
28 क्रय केंद्रों पर होनी है गेहूं की खरीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी-अधूरी तैयारी के बीच एक अप्रैल से जिले में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खुल गए। इन केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद के पुख्ता इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते अभी अफसर और कर्मचारी फाइलें निपटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
जिले में कुल 28 क्रय केंद्रों पर खरीद होनी है, लेकिन पहले दिन कोई खरीद नहीं हो सकी। क्योंकि अभी गेहूं की कटाई में तेजी नहीं आई है। 15 अप्रैल तक क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक की उम्मीद है।
विज्ञापन
गेहूं की फसल अभी खेतों में तैयार खड़ी है। अभी कटाई में तेजी नहीं आई है, लेकिन अफसरों का दावा है कि गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। हालांकि ऐसा नहीं दिख रहा है। गर्मी के चलते न तो केंद्रों पर टेंट ही लगाए गए हैं और न ही गेहूं को बारिश से बचाने को उपाय किए हैं।
विज्ञापन
किसानों के लिए पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 28 क्रय केंद्र हैं। वहीं बारिश से गेहूं को बचाने के लिए केंद्रों पर इंतजाम तक नहीं है।
उधर, जिला विपणन अधिकारी का दावा है कि एफसीआई में गेहूं रखने की पूरी व्यवस्था है। केंद्रों पर गेहूं का स्टॉक बढ़ने पर तत्काल गोदामों में भेजा जाएगा।
क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को गेहूं को उतारने और चढ़ाने का किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह शुल्क मंडी समिति वहन करेगी। साथ ही किसान को जल्द भुगतान हो सके, इसकी भी केंद्र पर ही व्यवस्था की गई है।
जिला विपणन अधिकारी बीसी गौतम का कहना है कि पहले दिन खरीद नहीं हुई है। केंद्र पर किसान अधिक से अधिक गेहूं लाए, इसके प्रयास जारी हैं।