{"_id":"579b6f7f4f1c1be21021e24a","slug":"weather-is-nice","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 29 Jul 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह शुरू होते ही मौसम रोजाना सुहावना हो रहा है। पिछले 36 घंटों से हो रही रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। साथ ही मौसम के बदले रुख से कांवड़ियों की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन
तीन दिन से रोजाना हल्की बारिश से मौसम में ठंडक हो गई है। शुक्रवार को एक बार फिर सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
वैसे भी दिन में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। शुक्रवार को अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सुहावने मौसम से कांवड़ियों की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन
कांवड़िये बारिश में भीगते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। धान और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक होगी।