फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Weather havoc, two people holds its breath.

मौसम का कहर, दो लोगों की सांस थमी

Thu, 30 Jun 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 30 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Weather havoc, two people holds its breath.
चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल - फोटो : अमर उजाला

मौसम की बेरहमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल रहे। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में एक किसान और पिलखुवा में एक वृद्ध की गर्मी से मौत हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज ने आंखें तरेरना शुरू कर दिया। 9-10 बजते-बजते ऐसा लगने लगा, जैसे आसमान से आग-सी बरस रही हो। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


शहर की सड़कों व प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर दिखाई भी दिए तो चेहरे पर गमछा या तौलिया लपेटे हुए। दोपहिया वाहन चालकों का वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर स्थिति यह रही कि ज्यादातर लोग यही प्रार्थना करते दिखे कि जल्द बारिश हो और इस गर्मी से राहत मिले। वहीं, बारिश न होेने से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी नहीं है। जोरदार बारिश हो जाए तो नलकूप या नहर के पानी से रोपाई करने में राहत मिलेगी। दादरी के किसान मंगू सिंह त्यागी का कहना है कि धान की रोपाई के लिए बारिश बहुत जरूरी है।

उधर, गढ़मुक्तेश्वर में गर्मी से बेहाल किसान की मौत हो गई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी किसान पूरन सिंह (45) बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे।

दोपहर में घर लौटने पर एकाएक तबियत खराब हुई तो परिजन डॉक्टर के यहां ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉ. कपिल का कहना है कि किसान की गर्मी की वजह से मौत हुई है।

वहीं, गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार का कहना है कि सर्दी की तरह गर्मी के मौसम में भी एहतियात बरतना जरूरी है, क्योंकि जरा-सी लापरवाही पर उमस भरी गर्मी और तेज धूप जानलेवा हो सकती है।


उधर, पिलखुवा के  मोहल्ला अशोक नगर निवासी नेकीराम (85) ने गर्मी से बेहाल होकर दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक नेकीराम कई दिन से बीमार थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वृद्घ कई दिन से गर्मी के कारण बीमार थे। चिकित्सकों ने उन्हें गर्मी से बचाव करने और बार-बार पानी पीने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed