फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather change

Hapur News: दिन में तेज हवाओं ने किया परेशान, शाम को बढ़ी ठिठुरन

Fri, 07 Feb 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Feb 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
weather change
हापुड़। तेज हवा का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। दिनभर धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन में 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, लेकिन तापमान स्थिर रहा। वहीं शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन में तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में बूंदाबांदी, चटक धूप के बाद अब तेज हवा का सितम लोगों को परेशान कर रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार तेज हवा चल रही है, जिससे सडक़ों पर धूल उड़ रही है और धूप में भी ठंडक का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही चटक धूप खिलने के साथ तेज हवा चलती रही। दिन में अधिकतम 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे घरों की छतों और पार्कों पर धूप सेंक रहे लोग ज्यादा देर तक नहीं बैठ सके। तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ती रही। तेज हवा का असर त्वचा पर भी दिखने लगा है। सुबह और शाम अभी भी ठंड का असर बरकरार है। शाम ढलते ही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और दो दिन बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed