फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water level has increased

Hapur News: जलस्तर बढ़ने से खादर के जंगल में पानी भरना शुरू

Wed, 12 Jul 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jul 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
water level has increased
गढ़मुक्तेश्वर। सावन के महीने में पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों की बारिश से खादर में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर खादर क्षेत्र के निचले जंगल में पानी भरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से ब्रजघाट गंगा उफान की तरफ बढ़ रही है। जिससे खादर क्षेत्र में गड़ावली, नयाबांस, आरकपुर, बलवापुर, बख्तावरपुर, नयागांव इनायतपुर, भगवंतपुर, अब्दुल्लापुर, रामपुर न्यामतपुर, मंंढैया किशन सिंह, काकाठेर, रेतावाली, लठीरा, कुदैनी मंढैया, मोहम्मदपुर शाकरपुर, मोहम्मदपुर खादर समेत डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांवों के निचले जंगल में पानी भर गया है। गन्ना, चारा और हरी सब्जी की खेती में नुकसान होने के साथ ही धान की पछेती पौध की रोपाई भी ठप हो गई है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन


22 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

मंगलवार की शाम ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 198.40 मीटर(समुद्र तल से) था, जो बुधवार की देर शाम तक 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 198.62 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बुधवार को भी बिजनौर बैराज से एक लाख 68 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पहुंचने से जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील प्रशासन बाढ़ की आशंका को नकारा

बैराज से डिस्चार्ज के चलते गंगा का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रही है। लेकिन तहसील प्रशासन बाढ़ आने की किसी भी आशंका को नकार रहा है। तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद भी फिलहाल गंगा में बाढ़ आने का कोई खतरा नहीं है। लेकिन फिर भी एहतियाती तौर पर लेखपाल और राजस्व कर्मियों को बाढ़ संभावित गांवों की निगरानी कर इसकी रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को देने का निर्देश दिया हुआ है।

यहां रहेंगी बाढ़ चौकियां

एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। वहीं बाढ़ आने की दशा में राहत चौकियां स्थापित करने की सारी तैयारी भी पूरी है।


1-आलमपुर-भगवंतपुर--एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर, माकनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना।

2-अब्दुल्लापुर--इनायतपुर, कोथला खादर, अब्दुल्लापुर।

3-नक्का कुआं गढ़--रामपुर, न्यामतपुर, मुहम्मदपुर, शाकरपुर।

4-मीरा रेती गढ़--लठीरा, गढ़ खादर, गड़ावली, नयाबांस, बख्तावरपुर,।

5-ब्रजघाट--आलमगीरपुर, चित्तौड़ा मोहिउद्दीनपुर, मुहम्मदपुर खादर, सालाबाद, बागड़पुर, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द खादर।

199.33 मीटर पर है बाढ़ की स्थिति

बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 198.90 मीटर के निशान पर पहुंचते ही खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया जाता है। जलस्तर के 199.03 मीटर के निशान के पास पहुंचने पर चेतावनी जारी कर खादर क्षेत्र में रहने वालों को अपने गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने की हिदायत दी जाती है, जबकि जलस्तर 199.33 मीटर के निशान को पार करते ही बाढ़ की स्थिति मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed