{"_id":"695e8dcb076f6847a80bf575","slug":"voter-counter-increase-hapur-news-c-135-1-hpr1005-135274-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में 1147 हुई मतदान स्थलों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में 1147 हुई मतदान स्थलों की संख्या
Wed, 07 Jan 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मतदान स्थलों की संभाजन प्रक्रिया के बाद जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान स्थल बनाए गए हैं। अब जिले में 1147 मतदान स्थल और 444 मतदान केंद्र हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बुधवार को मतदान स्थलों की सूचियों का प्रकाशन किया गया है। संभाजन प्रक्रिया के बाद धौलाना, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान स्थलों से संबंधित प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृति दी गई है। इसके बाद अब लोकसभा व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान स्थलों, मतदान केंद्रों और उन पर लगने वाले मतदान क्षेत्रों को या मतदाताओं के समूहों को प्रकाशित किया गया है, इसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गाजियाबाद व विधानसभा क्षेत्र धौलाना में मतदान केंद्र 117 व स्थल 334, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मेरठ व विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में मतदान केंद्र 141 व स्थल 413 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमरोहा व विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर में मतदान केंद्रों की संख्या 186 व मतदान स्थलों की संख्या अब 400 हो गई है।