{"_id":"5f20705d8ebc3e9fad599b22","slug":"viral-vedio-hapur-news-gbd202795673","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल मामले में जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल मामले में जांच बैठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल की रिश्वत लेते वीडियो वायरल, बैठी जांच
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील में एक लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रही है, जिससे तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा तहसीलदार ने शिकायत मिलने पर आरोपी हलका लेखपाल को हटाते हुए आरसी कार्यालय से अटैच कर दिया है। तहसीलदार ने मंगलवार को नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
सोमवार से गढ़ तहसील में तैनात एक लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के लिए कई दिनों से तहसील में संबंधित लेखपाल के पास आकर अपनी फाइल के बारे में जानकारी लेता है। लेखपाल ने लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के लिए युवक से रिश्वत की मांग की। युवक ने आरोपी लेखपाल को उसके कार्यालय में ही रिश्वत देते हुए वीडियो बनवा ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में लेखपाल को युवक नकदी थमा रहा है और लेखपाल उन पैसों को तुरंत हाथों में लेकर अपनी जेब में रखता दिखाई दे रहा है।
रिश्वतखोरी की वीडियो वायरल होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस लेखपाल की वीडियो वायरल हो रही है, वह गांव ढाना में तैनात है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति से रिश्वत ली है उसकी तरफ से एक शिकायत पत्र भी मिला है, जिसके आधार पर लेखपाल को आरसी कार्यालय से अटैच कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि संबंधित वीडियो की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है, जिसकी सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होनी भी निश्चित है।
विज्ञापन
----------------------------
एंटी करप्शन टीम के छापे से भी नहीं लिया सबक
- पिछले वर्ष आरके कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए दबोचा था
प्रशांत शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर में पिछले वर्ष एंटी करप्शन टीम ने आरके कार्यालय में तैनात बाबू को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था, जिससे तहसील में कई दिनों तक हड़कंप की स्थिति बनी रही थी। उसके बावजूद भी तहसील के तैनात कर्मचारी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हो रहे है। लेखपाल की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि तहसील में किसी भी प्रमाणपत्र सत्यापन, पीएम आवास योजना, शस्त्र लाइसेंस, दाखिल खारिज कराने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। अगर कोई व्यक्ति रिश्वत नहीं देता, तो उसको चक्कर लगाने को मजबूर किया जाता है। इसके अलावा पिछले वर्ष सितंबर माह में तहसील के आरके कार्यालय में तैनात एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था, जिसके बाद आरोपी बाबू पर कार्रवाई भी हुई थी। कार्रवाई होने पर तहसील परिसर में सभी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही थी। लेकिन मामला ठंडा पड़ने के बाद दोबारा तहसील के कर्मचारियों ने पुराना रवैया अपनाना शुरु कर दिया है, बिना रिश्वत और सिफारिश के कार्य करने को तैयार नहीं होते है। रिश्वत मिलते ही फाइल को आगे बढ़ा दिया जाता है।
क्या कहते है लोग
अधिवक्ता बलराज त्यागी ने कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी तहसील में भ्रष्टाचार करता है, उसकी इसी तरह से वीडियो बनाकर डाल देना सही है, जिससे असलियत का पता लग सके।
किसान नेता दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की बात करता है तो एंटी करप्शन टीम का सहारा लेकर उसको रंगेहाथ पकड़वा देना चाहिए, जिससे अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों की अकल ठिकाने लग सके।