फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Violence erupted over a dispute between children, with sticks and sharp weapons being used in two villages.

Hapur News: बच्चों के विवाद में भड़की हिंसा, दो गांवों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Violence erupted over a dispute between children, with sticks and sharp weapons being used in two villages.
धौलाना। तहसील क्षेत्र के थाना धौलाना और कपूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के दो अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद के चलते हिंसक झड़प हो गईं। दोनों घटनाओं में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले किए गए, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना बुधवार को थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में हुई, जहां बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि नूरहसन और सलीम पक्ष के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य विवाद समझकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से पहले हमला किया गया, जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। झड़प के दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। मारपीट में एक पक्ष से पिपलेहड़ा जाकिर कॉलोनी निवासी नरगिस, शकील और सलीम घायल हो गए, दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में बुधवार रात कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डहाना में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार गांव निवासी विनय का करीब दो वर्ष पहले क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। झड़प में पहले पक्ष से विनय, मनीष और सीमा पत्नी संजय सिंह घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से आशीष, मनीष और आकाश को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed