{"_id":"5863da084f1c1b741aeecb01","slug":"villagers-told-sdm-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीएम की चौपाल में सुनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसडीएम की चौपाल में सुनाई समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में सुनाई समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में एसडीएम के तत्वाधान में बुधवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम आरएन पांडेय की मौजूदगी में ग्रामीणों ने खुले मन से अपनी परेशानी सुनाईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी से जुड़ीं नालियों की मरम्मत समेत सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कर्मचारियों की तादाद बढ़वाने की मांग की। लोगों ने गांव में पुलिस गस्त बढ़ाने, बिजली सप्लाई सुचारु कराने, सड़क की मरम्मत कराने और गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि गांव के तालाब में पानी की मात्रा कम होने से मत्स्य पालन का ठेका नहीं छूट पाया है। उन्होंने बताया कि पेंशन, राशन वितरण और पेयजल की सुविधा संतोषजनक पाई गई है।
विज्ञापन
एसडीएम ने लोगों से स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को अपनाने और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ख्सुले में शौचमुक्त परिवेश, ग्रामीण स्वच्छता, पशुपालन, व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा देने और पशुपालन की कामधेनू योजनाओं की जानकारी दी।
जन शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम ने गांव के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। वहां साफ सफाई, मिड डे मील, शिक्षण कार्य समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई। इसके बाद बच्चों से गिनती लिखवाने के साथ ही पहाड़े सुने गए तो वे खरे उतरे।
इसके लिए एसडीएम ने अध्यापकों को खूब शाबाशी दी। स्कूल की सफाई अपेक्षित न मिलने पर उन्होंने अध्यापकों को जरूरी निर्देश दिए।