फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers got angry when no report was filed in the case of Aris in Hapur

हापुड़: आरिस की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर भड़के ग्रामीण, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Sun, 17 Aug 2025 07:49 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Aug 2025 07:49 PM IST
सार

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय आरिस अली की गोली लगने से मौत होने के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्से परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Villagers got angry when no report was filed in the case of Aris in Hapur
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय आरिस अली की गोली लगने से मौत होने के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्से परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। वहीं, मृतक की माता की तहरीर के आधार पर पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
बहादुरगढ़ थाने पर ग्रामीणों के साथ पहुंची गांव निवासी फलक नाज ने आरोप लगाया है कि उनके इकलौते बेटे आरिस का निकाह अप्रैल माह में जनपद बिजनौर के गांव स्यौहारा निवासी युवती के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि निकाह के बाद से ही पुत्रवधू उनके बेटे पर जबरन शादी करने का आरोप लगा उत्पीड़न करने लगी। 
विज्ञापन


जिसे लेकर कई बार समाज और दोनों पक्ष के प्रबुद्ध लोगों की पंचायत हुई। जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया। महिला का कहना है कि आठ अगस्त को बेटे और बहु के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद रात करीब 12 बजे आरिस के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे में पहुंचने पर देखा कि वह लहूलुहान पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला द्वारा पुत्रवधू को नामजद कर बेटे की हत्या करने तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ना ही मामले की सही ढंग से जांच की जा रही है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच कराई जा रही है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed