फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   villagers aggrisive.

सांड पर कटान की मोहर देख भड़के ग्रामीण

Thu, 02 Jun 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
villagers aggrisive.
जानवर - फोटो : amar ujala bureau

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में बुधवार की रात भैंसा बुग्गी पर लादकर ले जा रहे सांड पर कटान की मोहर देखकर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के तेवर देख युवक भैंसा बुग्गी व सांड मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद गांव वालों ने नंगौला पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। बुधवार रात कुछ युवक भैंसा बुग्गी पर लादकर एक सांड को ले जा रहे थे। सांड पर कटान की मोहर जैसा निशान देखकर ग्रामीणों ने बुग्गी चालक को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन उसमें बैठे युवक बुग्गी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास को लोगों ने एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नफीस अहमद ने ग्रामीणों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया, साथ ही सांड को गौशाला भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed