{"_id":"6568beb055f493d56b05e134","slug":"vijilance-team-raid-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5332-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, चार लाख की मिली बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, चार लाख की मिली बिजली चोरी
Thu, 30 Nov 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला मजीदपुरा में विजिलेंस की टीम ने ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा मारा। मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है वहीं थाने में भी तहरीर दी गई है।
नगर में लगभग पांच हजार ई-रिक्शा का संचालन होता है। शहर में जगह-जगह इन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए चालकों से किराया लिया जाता है। बुलंदशहर रोड पर कई चार्जिंग स्टेशन बने हुए हैं। लेकिन यहां बिजली चोरी भी खूब हो रही है। प्रवर्तन दल के जेई वासु प्रताप सिंह ने बताया कि मजीदपुरा में - रिक्शा चार्जिंग स्टेशन की सूचना मिली थी। टीम ने अकतरूल इस्लाम पुत्र महफूज अली के यहां छापा मारा। इस दौरान जब मीटर की जांच की गई तो उसमें छेड़छाड़ मिली। मीटर को जांच के लिए लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर आठ ई-रिक्शा चार्ज होती मिली। जांच में लोड चार किलोवाट से अधिक आया, जिसका जुर्माना करीब चार लाख रुपये बनता है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और अनियमितता रोकने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।