{"_id":"68dd5a5a968761cd4a0cdcc0","slug":"vijaydashmi-utsav-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131003-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुराई के खिलाफ हमेशा संगठित रहें - धर्मेश तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुराई के खिलाफ हमेशा संगठित रहें - धर्मेश तोमर
Wed, 01 Oct 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। बुधवार को आरआर इंटर कॉलेज में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि विजयदशमी जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज में एकता का संदेश देते हैं। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि विजयदशमी के पर्व का संदेश यही है कि बुराई के खिलाफ हमेशा संगठित होकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी जमीनों में कुछ भू माफिया दखलअंदाजी कर रहे हैं और लोगों के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों के सहयोग से भू माफिया की तानाशाही चलने नहीं दी जाएगी और समाज में न्याय और समानता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र अग्रवाल ने की। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री भाजपा पवन त्यागी, सुनील गर्ग, नरेंद्र सिसोदिया, महेश अग्रवाल, प्रदीप सोम, महेश गिरी, जितेंद्र चित्तौडा, मुनेंद्र सिसोदिया, प्रवीण त्यागी, धनप्रकाश त्यागी उपस्थित रहे।