फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vigilance caught e-rickshaw charging station in Kanhaiya Enclave, report filed

Hapur News: कन्हैया एंक्लैव में विजिलेंस ने पकड़ा ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught e-rickshaw charging station in Kanhaiya Enclave, report filed
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित कन्हैया एंक्लैव में विजिलेंस ने कटिया डालकर बिजली चोरी से चलते ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन को पकड़ा। रात में टीम ने कार्रवाई की, छह किलोवाट से अधिक की चोरी मिली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिले में अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्जिंग करने के स्टेशन चल रहे हैं। प्रति रिक्शा 50 से अधिक रुपये लिए जाते हैं, जबकि बिजली चोरी की प्रयोग होती है। सूचना पर रात में विजिलेंस के जेई वीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोदीनगर रोड पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां विष्णु शर्मा पुत्र चंद किरण शर्मा के यहां 12 से अधिक ई-रिक्शा थी, जिन्हें चार्ज किया जा रहा था। जांच करने में पाया कि परिसर के पीछे लगे एलटी पीसी पोल से कटिया डालकर चोरी की जा रही है। इसकी वीडियो ग्राफी करायी गई, टीम ने बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बता दें कि इसमें छह लाख से अधिक का जुर्माना बनेगा। इसके अलावा अन्य चार्जिंग स्टेशन की भी जांच होगी। टीम में सुमित, धर्मेंद्र कुमार, मुनाजिर, रचना, लवलेश कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed