फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   video of a girl body being thrown into the Ganga in a boat in Hapur goes viral

लाश को ठिकाने लगाने का लाइव Video: नाव से लड़की का शव गंगा में फेंका, पुलिस बता रही 'सांप' का एंगल

Tue, 30 Jul 2024 05:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2024 05:37 PM IST
सार

यह वीडियो भी नाव पर सवार किसी व्यक्ति ने चुपचाप तरीके से बनाया है। ऐेसे में आशंका व्यक्त की जा ही है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
video of a girl body being thrown into the Ganga in a boat in Hapur goes viral
बीच गंगा में फेंकी युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ क्षेत्र में नाव में रखकर एक युवती का शव गंगा में फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। शव की स्थिति और उसे फेंकने के तरीके से हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस सर्पदंश से मृत युवती को गंगा में बहाने की संभावना जता रही है।

विज्ञापन

मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुआ। जिसमें कुछ लोग नाव में युवती के शव को लादकर गंगा की बीच धार में ले जा रहे हैं। शव को नाव के अगले हिस्से में लादा हुआ है और उसके पैर भी बाहर हैं। इसके बाद बीच धार में ले जाकर शव को धक्का देकर गंगा में बहा दिया जाता है। जिस प्रकार की शव को गंगा में फेंका जा रहा है, उसमें न तो बहाने वाले लोगों की संवेदनाएं दिखाई दे रही हैं और न ही शव को किसी प्रकार का आदर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो भी नाव पर सवार किसी व्यक्ति ने चुपचाप तरीके से बनाया है। ऐेसे में आशंका व्यक्त की जा ही है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया जा रहा है। शव भी धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले से पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश के बाद युवती के शव को गंगा में बहाने का लग रहा है। अक्सर लोग ऐसा करते हैं। हालांकि नाव में सवार लोगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed