फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Victor XI team won the match by seven wickets

Hapur News: विक्टर इलेवन टीम ने सात विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Victor XI team won the match by seven wickets
यूके क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट मैच में सम्मानित होते खिलाडी। संवाद
हापुड़। गांव धनौरा स्थित यूके क्रिकेट अकादमी के मैदान पर टाइगर क्रिकेट क्लब और विक्टर इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें विक्टर इलेवन टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मोहम्मद काशिफ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर टाइगर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 167 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। इसमें मनीष ने 34 रन, ऋषभ शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। विक्टर इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फैजान, गौरव कर्दम और कर्ण ने दो दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे विक्टर इलेवन के खिलाड़ियों ने 18.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 169 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इसमें काशिफ ने 66 रन, सलाहुद्दीन ने 20 और जुनैद ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ सिंह और पुनीत गर्ग ने एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed