{"_id":"6a02090b7ba495b2300bbc31","slug":"victor-11-team-won-the-match-by-18-runs-hapur-news-c-135-1-hpr1003-141246-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विक्टर 11 टीम ने 18 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विक्टर 11 टीम ने 18 रन से जीता मैच
विज्ञापन
हापुड़। गांव पटना स्थित सुधा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सोमवार को क्रिकेट मैच खेला गया। विक्टर 11 और थंडर स्ट्राइकर के बीच खेले गए मैच में विक्टर 11 टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की।
विक्टर 11 टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए। मैच में बल्लेबाजी करते हुए सलाहुद्दीन ने 52 रन, अदनान ने 47 रन बनाए। थंडर स्ट्राइकर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनय, कुलदीप और अनुज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे थंडर स्ट्राइकर टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन ही बना सके, इसमें हिमांशु पंडित ने 45 रन और गौरव ठाकुर ने 31 रन का योगदान दिया। विक्टर 11 टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने तीन विकेट और शाहबाज ने दो विकेट झटके। मैच में शाहबाज को मैन ऑफ द मैच व गौरव बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। इस मौके पर सुधा क्रिकेट अकादमी के कोच नीतीश भी मौजूद रहे।