फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vicious smuggler of interstate gang arrested with one quintal of ganja

Hapur News: एक क्विंटल गांजे के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vicious smuggler of interstate gang arrested with one quintal of ganja
पुलिस द्वारा गांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
हापुड़। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना देहात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 स्थित ततारपुर कट के पास से 1.05 क्विंटल गांजा पाउडर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत से करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से कैंटर में छिपाकर गांजे की खेप मेरठ ले जा रहा था।
विज्ञापन


टास्क फोर्स टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हापुड़ देहात और एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स को सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप मेरठ लाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर स्थित ततारपुर कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच करने पर कैंटर में एक क्विंटल पांच किलो गाजा बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के शाहपुर निवासी गजेंद्र निवासी है। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कैंटर और 2490 रुपये भी बरामद किए हैं। जबकि गिरफ्तार आरोपी का साथी शाहपुर निवासी राजेंद्र और जिला मेरठ के फाजलपुर रोहटा रोड का मोहित कुमार उर्फ मास्टर अभी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed