फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vehicles worth crores of rupees are getting junk standing

Hapur News: खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे करोड़ों रुपये के वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vehicles worth crores of rupees are getting junk standing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए खरीदे गए करोड़ों रुपये के वाहन खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे हैं। इनमें से कुछ वाहन ऐसे हैं जो खराब हैं और कुछ अनदेखी के कारण धूल फांक रहे हैं।

नगर पालिका के पास शहर के गली मोहल्लों से कूड़ा उठाने से लेकर कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहनों की लंबी कतार है। इसके बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में रोजाना कूड़ा गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे रास्तों पर ही गंदगी का ढेर लगना शुरू हो जाता है और लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


लेकिन शहर की गंदगी को हटाने के लिए खरीदे गए वाहन नगर पालिका की अनदेखी के कारण खड़े-खड़े कबाड़ हो जा रहे हैं लेकिन, इनकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं हैं। किसी वाहन का टायर फटा है तो कई वाहन काफी दिनों से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ वाहन तो ऐसे हैं जो खरीदने के बाद एक दिन भी उपयोग में नहीं लाए गए, पिछले दो सालों से खड़े-खड़े ही धूल फांक रहे हैं। सड़कों और डिवाइडरों की सफाई के लिए खरीदी गई ऑटोमेटिक स्वीप मशीन भी नगर पालिका परिसर में खड़ी धूल फांक रही है।


मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार का कहना है कि सभी वाहनों का संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो वाहन खराब हैं उनकी सूची बनाकर मरम्मत कराकर जल्द ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

------------

वाहन कुल खराब

जेसीबी 3 1

पोपलेन 2 1

ट्रैक्टर ट्राली 5 1

डंपर 4 3

लोडर 3 1

टेंपों 41 8

कंपैक्टर 4 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed