{"_id":"64bff7cfde8fd028b6033c76","slug":"vehicle-bumped-with-a-school-bus-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1425-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूल बस और डग्गामार वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूल बस और डग्गामार वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे छात्र
Tue, 25 Jul 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक स्कूल बस में डग्गामार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
सोमवार को बाबूगढ़ स्थित एक बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस स्याना रोड पर पहुंची तो सामने से रहे एक डग्गामार वाहन से उसे टक्कर मार दी। बस में करीब 12 बच्चे सवार थे। बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और बच्चों को बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी वाहन चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।