फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vandey bharat start to mumbai

Hapur News: मुंबई के लिए चलेगी वंदे भारत, हापुड़ में होगा ठहराव

Tue, 30 Jul 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
vandey bharat start to mumbai
हापुड़। मायानगरी मुंबई में घूमने व कारोबार के लिए जाने वाले रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नए साल से मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के संचालन होने की संभावना है, जिसका हापुड़ में भी ठहराव मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने रूट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है, मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद जनवरी से ट्रेन के संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन


हापुड़ व आसपास के लोगों को मुंबई जाने के लिए अभी तक पहले दिल्ली जाना पड़ता है इसके बाद वहां से मुंबई की ट्रेन पकड़नी पड़ती है। लेकिन अगले साल से बरेली-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिसका रूट मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद होकर बनाया गया है। इसके लिए मंडल ने अपना प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बरेली-मुबंई स्लीपर वंदे भारत देश में सबसे पहले चलने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में से एक होगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग चल रही थी। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का रूट इस प्रकार बनाया गया है, जिससे मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को लाभ मिले सके। रेलवे मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव को मुहर लगने के बाद ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed