फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Van Mahotsav will be celebrated till seven july

Hapur News: सात तक मनाया जाएगा वन महोत्सव, रोपे जाएंगे 11 लाख से अधिक पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav will be celebrated till seven july
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाना है। जिले में इस साल शासन की ओर से विभिन्न विभागों को 11,51,210 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

एसएसवी पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर पौध रोपण किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही डीएम प्रेरणा शर्मा, सीडीओ प्रेरणा सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, डीएफओ संजय कुमार मल्ल, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल जॉनी ने भी एसएसवी पीजी कॉलेज में कदम्ब, नीम, जामुन, गोल्डमोहर आदि के पौधे लगाए।
विज्ञापन


इसके अलावा मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर में ग्राम प्रधान गोयना विरेंद्र सिंह ने उपकेंद्र प्रभारी सुनील अनेजा के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही गांव काठीखेड़ा, पूठा हुसैनपुर, मोरपुर, सादिकपुर सहित जिलेभर में अलग अलग स्थानों पर लाखों पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुकेश चंद्र काण्डपाल, गौरव कुमार गर्ग, अरुण कुमार, सरिता भटट् सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




2023-24 के लिए जिलेभर में 11,51,210 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। शासन से मिले पौधारोपण के लक्ष्य को सरकारी विभागों में आवंटित कर दिया गया है। वन विभाग सभी सरकारी विभागों को पौधे उपलब्ध करा रहा है। इसमें सागौन, आंवला के अलावा अमरूद के पौधे दिए जाएंगे। इसके साथ साथ गड्ढे भी खुदवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed