{"_id":"58989a3a4f1c1b9452378873","slug":"valentine-week-starts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का गुलाबी सप्ताह मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत रोज-डे से होगी। प्यार की नाजुक कलियां दिल की हर बात कहेंगी। हाथों में गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क होगा और प्यार का यह फूल रिश्तों में नए रंग भरेगा।
विज्ञापन
युवाओं ने वेलेंटाइन वीक को जोर-शोर से मनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। मोबाइलों के इन बॉक्स में वेलेंटाइन वीक की डेटशीट आ चुकी है। गिफ्ट गैलरी के स्वामियों ने इस वीक को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। जज्बातों को जुबां देने के लिए ग्रीटिंग, कोटेशन, शोपीस की भरमार है।
विज्ञापन
यहीं नहीं आर्टिफिशियल गुलाब की लुभावनी रेंज भी मौजूद हैं। सभी पर मोहब्बत का लाल रंग छाया हुआ है। गिफ्ट गैलरी स्वामी मनीष का कहना है कि वेलेटाइन डे को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आर्टिफिशियल गुलाब 35 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का उपलब्ध है।
विज्ञापन
उधर गिफ्ट शॉप पर चॉकलेट की कई वैराइटी उपलब्ध हैं। हार्ट स्टिक, हार्ट शेप, चॉकलेट, कप चॉकलेट, चॉकलेट विद टैडी आदि की आकर्षक रेंज उपलब्ध है।