फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Used to insult during arguments, strangled with rope while drinking alcohol

Hapur News: कहासुनी के दौरान करता था अपमान, शराब पीने के दौरान रस्सी से दबाया गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Used to insult during arguments,
strangled with rope while drinking alcohol
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड के पास 30 जनवरी को ईदगाह कॉलोनी निवासी मुन्ना (55) का शव मिला था। पुलिस ने बुधवार को मुन्ना की हत्या का खुलासा कर दिया। मामले में मृतक के दोस्त कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुन्ना आए दिन उसका अपमान करता रहता था। इससे वह काफी गुस्से में आ गया था। 30 जनवरी को शराब पीने के बाद विवाद में उसने रस्सी से गला घोटकर मुन्ना की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी निवासी मुन्ना का शव 30 जनवरी को चितौली रोड पर भट्टे के पास पड़ा मिला था। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया था। जांच के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने आरोपी कमरुद्दीन निवासी मोहल्ला कोटला युसुफ जामन वाली मस्जिद के पीछे को रामपुर रोड पर नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमरुद्दीन बेलदारी का कार्य करता है।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कभी-कभी वह बेलदारी का कार्य करने के लिए रामपुर रोड स्थित चमड़ा पैंठ में जाता था। यहां उसकी पहचान मुन्ना से हुई थी। आरोपी व मुन्ना में दोस्ती हो गई और दोनों साथ-साथ शराब पीने लगे। दो माह पहले आरोपी की मुन्ना से कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को ही बुरा भला कहा था। वहीं, मुन्ना आए दिन शराब पीकर गाली गलौज और अपमान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 30 जनवरी की शाम मुन्ना रामपुर रोड पर मिला था। जिसके बाद दोनों चितौली रोड स्थित भट्ठे के पास खेत में शराब पीने चले गए। इस दौरान दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इससे गुस्साए आरोपी ने पास में पड़ी रस्सी से गला घोटकर मुन्ना की हत्या कर दी और फरार हो गया था।




पव्वा घर ले जाने की बात पर हुआ था विवाद

पुलिस की माने तो हत्या के दिन मुन्ना व आरोपी कमरुद्दीन ने शराब के तीन पव्वे लिए थे। एक-एक पव्वा दोनों ने पी लिया था। जबकि एक पव्वा शेष बच गया था। आरोपी कमरुद्दीन उस पव्वे को घर ले जाने की जिद कर रहा था। इस दौरान मुन्ना ने इसका विरोध किया था और शराब को वहीं पीने की बात कही। इसी पर दोनों में विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान दोनों ही अधिक नशे में थे। आरोपी ने पास में पड़ी रस्सी से गला घोटकर मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed