{"_id":"5863d6964f1c1b425ceeb2b6","slug":"us-will-help-the-studio","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में अमेरिका की मदद से बनेगा मिशन का स्टूडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में अमेरिका की मदद से बनेगा मिशन का स्टूडियो
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
स्टूडियो
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर मिशन अस्पताल के पास हजारों वर्ग मीटर भूमि पर अमेरिका की मदद से एसडीए मिशन का एक आधुनिक स्टूडियो बनेगा। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो इस स्टूडियो के लिए एसडीए मिशन अस्पाल के पास मेरठ रोड पर खाली पड़ी हजारों वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है। इस स्टूडियो के निर्माण के लिए एसडीए यूनियन और डिवीजन के माध्यम से अमेरिका से आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बताया गया है कि फिलहाल इस स्टूडियो का ब्लू प्रिंट तैयार हो रहा है। इसके तैयार होने पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्रधिकरण में स्वीकृति के लिए मानचित्र प्रस्तुत किया जाएगा। बाद में विदेशी कैमरे तथा अन्य उपकरण मंगवाये जाएंगे।
विज्ञापन
इस स्टूडियों में मिशनरी बच्चों के कार्यक्रम, खेलकूद की गतिविधियों तथा धार्मिक प्रवचनों की शूटिंग होगी। बाद में इन सभी कार्यक्रमों का एक टीवी चैनल के माध्यम से दुनियाभर में प्रसारण होगा।
इस संबंध में एसडीए सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर एक आधुनिक स्टूडियो बनाया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इस संबंध में मिशन के वरिष्ठ अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, स्टूडियो बनने पर स्थानीय युवाओं को प्रतिभा निखारने में लाभ मिलेगा।